Google Pixel 10a दुनिया का सबसे खतरनाक मिड-रेंज फोन! 18 फरवरी को होगा लॉन्च

On: February 12, 2026 9:06 AM
Google Pixel 10a

Google Pixel 10a टेक्नोलॉजी की दुनिया में Google एक अहम जगह रखता है। इस बार कंपनी Google Pixel 10a को लॉन्च करने की तैयारी में है। ये स्मार्टफोन कंपनी 18 फरवरी 2026 को लॉन्च करेगी। ये पिछले साल लॉन्च हों वाले Pixel 9a का अपग्रेड वर्जन होगा, जो मिड-रेंज सेगमेंट के ग्राहकों को टारगेट करेगा। इसका Android एक्सपीरियंस काफी साफ सुथरा होगा।

Google Pixel 10a

सोशल मीडिया पर हुआ लॉन्च डेट का खुलासा

Google ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया Twitter अकाउंट के जरिए यह जानकारी दी है कि Pixel 10a को 18 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा। हालांकि कंपनी ने अभी इसकी कीमत को लेकर कोई ऐलान नहीं किया है, लेकिन लॉन्च डेट सामने आने के बाद टेक लवर्स इसको लेकर काफी खुश हैं। इसके अलावा Google Store के सब्सक्राइबर्स के लिए भी एक खास ऑफर रखा गया है। जो यूजर्स 13 फरवरी दोपहर 1:29 बजे IST तक साइन अप करेंगे, उन्हें एक एक्सक्लूसिव ऑफर मिलेगा, जिसे वे फ्यूचर में Pixel 10a की खरीदारी के दौरान इस्तेमाल कर सकेंगे Google Pixel 10a ।

पुराने मॉडल जैसा होगा डिजाइन

डिजाइन की बात करें तो Google Pixel 10a अपने पिछले मॉडल Pixel 9a जैसा ही दिखेगा। अब तक सामने आई रिपोर्ट्स और टीजर इमेज से पता चलता है कि इसमें एक फ्लैट डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जो हॉरिजॉन्टल पिल-शेप कैमरा आइलैंड में फिट होगा। इस फोन के पीछे आपको एक एक सिंगल LED फ्लैश भी मिलेगा। इसके साथ ही फोन के बैक पैनल के बीच में सेंटर-अलाइन्ड Google ब्रांडिंग देखने को मिलेगी, जो Pixel सीरीज की पहचान बन चुकी है।

Pixel 10a के फ्रंट डिजाइन की बात करें तो इसमें मोटे बेजल्स देखने को मिल सकते हैं, जैसा कि A-सीरीज के पिछले फोन में भी देखा गया था। डिस्प्ले के बीच में एक सेंटर-अलाइन्ड होल-पंच कटआउट मिलेगा, जिसमें फ्रंट कैमरा फिट होगा। इसमें अच्छी क्वालिटी का OLED डिस्प्ले दिया जाएगा, जो शानदार एक्सपीरियंस देगा।

स्पेसिफिकेशन्स को लेकर अभी सस्पेंस बरकरार

Google ने अभी तक Pixel 10a के हार्डवेयर स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा नहीं किया है। यानी प्रोसेसर, रैम, स्टोरेज और बैटरी से जुड़ी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फोन पहले से बेहतर परफॉर्मेंस और स्टेबिलिटी के साथ आ सकता है। कंपनी ने इशारा दिया है कि यह फोन अब तक का सबसे ज्यादा ड्यूरेबल A-सीरीज Pixel हो सकता है। यानी इसमें बेहतर डस्ट और वाटर रेसिस्टेंस मिल सकता है, जिससे यह ज्यादा बेहतर रहेगा Google Pixel 10a।

Google Pixel 10a
कैमरा और AI फीचर्स पर रहेगा खास फोकस

कैमरे फीचर्स की बात करें तो Pixel 10a में भी शानदार फोटोग्राफी फीचर्स मिलने की उम्मीद है। इस फोन के कैमरे में Pixel 9a से बेहतर AI फीचर्स मिलेंगे। इसमें Gemini AI Assistant भी मिल सकता है। गूगल इस फोन में ज्यादा स्मार्ट और यूजर-फ्रेंडली फीचर्स देगा जिससे ये नेक्स्ट लेवल एक्सपीरियंस देगा। उम्मीद जताई जा रही है कि इस फोन की कीमत 50,000 के अंदर रखी जाएगी। लेकिन अब देखने वाली बात ये है कि google इस फोन को कितनी कीमत और किन फीचर्स के साथ लॉन्च करेगा।

इन्हें भी पढ़ें:

Click Here

Google Pixel 10a

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment