Sour Foods(खट्टा खाना) आपके शरीर के नेचुरल प्रोसेस में असंतुलन पैदा कर सकता है जिससे सेहत से जुड़ी कई गंभीर नुकसान भी हो सकते हैं।
ज्यादा खट्टा खाने के नुकसान: कुछ लोग अपने खाने में ज्यादा खट्टी चीजों का सेवन करते हैं। चाहे खटाई हो, इमली हो, नींबू हो या फिर अचार। खट्टा खाना, आपके शरीर के तमाम अंगों के काम काज और पीएच लेवल को असंतुलित कर सकता है। दरअसल, हमारे शरीर का अपना कुछ लेवल होता है जैसे कि एसिड लेवल और बेसिक लेवल। जब आप खट्टा खाते हैं तो ये इन दोनों के बीच एक असंतुलन पैदा करता है और खई अंगों को नुकसान पहुंचता है। इसके अलावा ये कई तत्वों के क्षरण का भी कारण बन सकता है, जिससे शरीर की कई समस्याएं तेजी से बढ़ सकती हैं Sour Foods.
Table of Contents
ज्यादा खट्टा खाना खाने से कौन सी परेशानियां हो सकती है?
कैल्शियम का क्षरण: ज्यादा Sour Foods(खट्टा खाना), शरीर में कैल्शियम के क्षरण का कारण बन सकता है। इससे कैल्शियम, पानी के साथ मिलकर पेशाब के जरिए बहने लगता है और हड्डियों का नुकसान करता है। इससे हड्डियां धीमे-धीमे खोखली हो जाती हैं और अंदर से कमजोर होने लगती हैं। इसके अलावा ये गठिया और ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या का कारण बन सकता है। इसलिए, मजबूत हड्डियां चाहते हैं तो ज्यादा खट्टा खाना खाने से बचें।

दांत को खोखला करता है
ज्यादा Sour Foods(खट्टा खाना), दांतों की परतों को खोखला करता है और इसका नुकसान करता है। इससे दांत अंदर से कमजोर होने लगते हैं। इससे दांत में कभी भी दर्द हो सकता है या फिर दांत जल्दी-जल्दी खराब होकर टूट सकते हैं। साथ ही दांत में कीड़ा लगने की समस्या भी तेजी से बढ़ सकती है। Sour Foods
गुड बैक्टीरिया:
ज्यादा खट्टा खाना गुड बैक्टीरिया का नुकसान करता है। इतना ही नहीं ये पेट के पीएच को भी बिगाड़ देता है और कई समस्याओं का कारण बनता है। जैसे ये अपच, बदहजमी, पेट दर्द, कब्ज और मतली जैसी चीजों का कारण बन सकता है। इसके अलावा भी खट्टा खाने से आपका डाइजेशन बिगड़ सकता है और आप खट्टी डकार जैसी समस्याओं से लगातार परेशान रह सकते हैं।

फर्टिलिटी:
ज्यादा खट्टा खाना फर्टिलिटी का नुकसान कर सकता है। दरअसल, ये जहां हार्मोनल हेल्थ और पीरियड्स की गड़बड़ियों का कारण बनता है। दूसरा, ये एग और पुरुषों में स्पर्म की क्वालिटी को भी खराब कर सकता है। इसके अलावा प्रेगनेंसी में भी ज्यादा खट्टा खाना सही नहीं है। तो, अगर आपको ज्यादा खट्टा खाने की आदत है तो आप इससे बचें। नहीं तो ये आपके लिए नुकसानदेह हो सकता है।









